पूसा: वैनी थाना क्षेत्र में दो बाइक की टक्कर में डिलीवरी बॉय घायल
समस्तीपुर बलुआ गांव के रहने वाले जख्मी डिलीवरी बॉय का भांजा गुरुवार 5:00 के आसपास बताया कि उनके मामा डिलीवरी का काम समाप्त कर अपने घर आ रहे थे। वैनी थाना इलाके में विपरीत दिशा से आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मार दिया। इस टक्कर में उनके मामा जख्मी हो गया।इलाज के लिए ताजपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां से समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।