स्नातक मतदाताओं से जनसंपर्क अभियान तेज, शिक्षकों एवं अधिवक्ताओं से मिले निर्दलीय प्रत्याशी धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर।
दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर ने आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने बेगूसराय जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्नातक मतदाताओं, शिक्षकों, अधिवक्ताओं, अभिभावकों एवं प्रबुद्धजनों से मुलाकात की।
जनसंपर्क के दौरान रचियाही एवं भगवान टोला स्थित विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं से संवाद कर शिक्षा व्यवस्था, शिक्षक हितों और विद्यालयों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। इसके बाद बरियारपुर स्थित एस.एस.एस. विद्यालय में शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनके सुझाव लिए।
धर्मांश रंजन ने बलिया अनुमंडल व्यवहार न्यायालय परिसर एवं मझौल कोर्ट परिसर में युवा और वरिष्ठ अधिवक्ताओं से भी शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान अधिवक्ताओं की समस्याओं, न्यायिक व्यवस्था से जुड़े विषयों तथा स्नातक समाज के अधिकारों पर चर्चा हुई।
उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार, युवाओं के अवसर, शिक्षकों के सम्मान एवं अधिकार तथा स्नातक समाज की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के समस्तीपुर, बेगूसराय, दरभंगा और मधुबनी में लगातार जनसंपर्क कर मतदाताओं के सुझाव एवं अपेक्षाओं को समझने का प्रयास किया जा रहा है।
जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने स्नातक मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की और अपने पक्ष में समर्थन एवं मतदान का आग्रह किया।
#धर्मांशरंजन #अंकुर #दरभंगास्नातकनिर्वाचनक्षेत्र #स्नातकएमएलसी #MLCElection2026 #DarbhangaGraduateConstituency #बेगूसराय #समस्तीपुर #दरभंगा #मधुबनी #स्नातकमतदाता #शिक्षक #अधिवक्ता #जनसंपर्कअभियान #बिहारराजनीति #MLCElection #GraduateVoters #BiharNews #StreamBihar