जिला मंडी के द्रंग विधानसभा क्षेत्र की चौहार घाटी स्थित बरोट में भारी बारिश के बाद सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सड़क मार्ग पूरी तरह ठप होने के बावजूद क्षेत्र में चल रहे निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को जारी रखने के लिए कार्य में जुटे लोगों ने ऐसा तरीका अपनाया, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। यह दृश्य इलाके की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को बयां करता है।