पीलीबंगा: चक तीन एचडीपी के एक घर में घुसकर एक व्यक्ति के साथ हुई मारपीट, गोलूवाला पुलिस थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
चक तीन जीडीपी के एक घर में घुसकर एक जने के साथ मारपीट करने के आरोप में गोलूवाला पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने आज गुरुवार को बताया कि नत्थुराम निवासी चक तीन एसपीडी ने आरोप लगाया कि आरोपी राजेश कुमार निवासी तीन एसपीडी ने प्रार्थी के भाई जगदीश के साथ घर में घुसकर मारपीट की। गोलूवाला पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।