मुगलसराय: अलीनगर बसंन्तु की मड़ई के सामने दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत; ट्रक चालक वाहन समेत फरार
अलीनगर एनएच-19 पर बसन्तु की मड़ई के सामने रविवार को हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पिपरी निवासी धर्मेंद्र तिवारी के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। रविवार सुबह 11 बजे पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई कि बात कही।