कालपी: पहली बारिश में नगर पालिका के दावों की पोल खुली, कालपी के राजेपुर मोहल्ले में जलभराव से लोग परेशान
Kalpi, Jalaun | Jun 8, 2026 कालपी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 स्थित मोहल्ला राजेपुर में सोमवार दोपहर 12:30 बजे पहली बारिश के बाद जलभराव की समस्या सामने आई है। सड़कों और गलियों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बरसात से पहले नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को लेकर किए गए दावे पहली ही बारिश में फेल साबित हुए।