टोडारायसिंह: टोंक: टोडारायसिंह में एसीजेएम सरिता कयाथ ने संभाला पदभार
Todaraisingh, Ajmer | May 27, 2026
टोडारायसिंह उपखंड मुख्यालय पर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर सरिता कयाथ ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अभिभाषक संघ ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया और सभी अधिवक्ताओं से परिचय कराया। नवनियुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि बार और बेंच एक-दूसरे के पूरक हैं और आपसी सामंजस्य से कार्य किया जाएगा।