कर्वी: राजापुर मुख्य सड़क में बुधवल के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो छात्र घायल, रामनगर CHC से जिला अस्पताल किया गया रेफर
राजापुर मुख्य सड़क में बुधवल के पास गुरुवार की सुबह 11:00 बजे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छात्र विजय और शैलेंद्र निवासीगण बरिया थाना मऊ घायल हो गए। घायलों के परिजनों ने बताया कि दोनों छात्र बाइक से राजापुर के खटवारा का पेपर देने जा रहे थे। वहीं रामनगर CHC से रेफर किए जाने पर दोनों छात्रों को गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।