मनोहरथाना: गोरिया खेडा में 25 बीघा वन भूमि से जेसीबी चलवाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया
वन खंड मनपसर के अंतर्गत गोरियाखेडा गांव में वन विभाग की टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 25 बीघा वन भूमि को जेसीबी चलवा कर अतिक्रमण मुक्त करवाया। क्षैत्रीय वन अधिकारी दीपक मालव में बताया कि उपवन संरक्षक सागर पवार के निर्देशन में गोरिया खेडा में वन भूमि पर हो रहा है अतिक्रमण का सीमांकन करवाया गया । मनोहर थाना, अकलेरा रेंज सहित गश्ती दल मोजूद रहा।