“मॉर्निंग प्रेयर से पहले ही गुरुकुल की 'दीवार' फांदकर निकले तीन बाल-गोपाल... अब आश्रम वाले परेशान और पुलिस हलकान!” ♂️
गुरुकुल में 'प्रवचन' से पहले 'पलायन': प्रार्थना सभा छोड़कर दीवार फांद भागे तीन छात्र, पुलिस की दौड़ शुरू
नैमिषारण्य (सीतापुर): आश्रम में सुबह की ताजी हवा और प्रार्थना सभा का अनुशासन शायद गुरुकुल के तीन छात्रों को रास नहीं आया। थाना नैमिषारण्य क्षेत्र स्थित एक गुरुकुल से सुबह-सवेरे तीन बच्चे बिना किसी को बताए दीवार/द्वार फांदकर 'आजादी' की राह पर निकल पड़े।
मामले की जानकारी तब हुई जब सुबह करीब 10:30 बजे डायल 112 को सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे।
जांच में पता चला कि तीनों छात्र सुबह करीब 5 से 5:30 बजे के बीच, दैनिक मॉर्निंग प्रेयर (प्रार्थना सभा) शुरू होने से ठीक पहले ही गुरुकुल से खिसक लिए। जब वे प्रार्थना में हाजिरी लगाने नहीं पहुंचे, तब प्रबंधन की नींद टूटी और हड़कंप मचा। एसपी के अनुसार, बच्चों के परिजनों और उनके गृह क्षेत्रों में संपर्क कर तलाश की जा रही और जल्द ही उन्हें ढूंढ लिया जाएगा।
#Naimisharanya #SitapurPolice #GurukulDiaries #MorningPrayerSkip #PoliceInvestigation #UPPolice #StudentEscape #ViralNewsHindi