जलालाबाद: गांव नई बस्ती भौती में पत्नी हत्या कांड का खुलासा, आरोपी पति को फावड़े सहित किया गया गिरफ्तार
मिर्जापुर थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 28 अप्रैल को मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर टीम गठित की गई थी। 29 अप्रैल की रात करीब 2:35 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कलान रोड स्थित सौनेक तिराहे से आरोपी क्षत्रपाल निवासी नई बस्ती भौती को हिरासत में ले लिया