सिधौली: संदना इलाके में ग्राम प्रधानों ने सहायक विकास अधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन
जनपद के संदना इलाके के गोदलामऊ ब्लाक परिसर में ग्राम प्रधानों के द्वारा सहायक विकास अधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए जमकर धरना प्रदर्शन किया ब्लॉक परिसर में बड़ी संख्या में प्रधानों ने सहायक विकास अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग भी की है।