चाईबासा: स्वर्गीय बागुन सुम्बरुई को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित करने के लिए राष्ट्रपति को लिखा गया पत्र
प०सिंहभूम जिला के कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय ने गुरुवार को भारत की महामहिम राष्ट्रपति को पत्र प्रेषित कर झारखंड के वरिष्ठ आदिवासी नेता, पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय बागुन सुम्बरुई को मरणोपरांत “पद्मभूषण” सम्मान प्रदान करने की मांग की है।अपने पत्र में त्रिशानु राय ने कहा है कि स्वर्गीय बागुन सुम्बरुई झारखंड बेहद ही लोकप्रिय नेता थे।