पटना ग्रामीण: नो टोबैको डे पर IMA बिहार द्वारा राजधानी पटना में जागरूकता रैली निकाली गई
नो टोबैको डे के मौके पर रविवार को IMA बिहार के द्वारा राजधानी पटना में जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली के दौरान रविवार शाम करीब 4:00 बजे लोगों को यह जागरुक करते हुए बताया गया कि तंबाकू के कितने नुकसान है। रैली के दौरान यह भी बताया गया कि तंबाकू से कैंसर की संभावना बढ़ती है इसलिए तंबाकू का इस्तेमाल न करें।