हाथरस: गांव नगला रानी व शिव कॉलोनी में स्कूल में पढ़ने जाते बच्चे नाले के गंदे पानी से निकलने को मजबूर
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव नगला रानी और सदर क्षेत्र के शिव कॉलोनी के यह दो मामले सामने आए हैं। एक तरफ सरकार शिक्षा के लिए बेहतरीन वातावरण देने को आगे है। वही हाथरस में यह स्कूली बच्चे गंदे नाले में से एवं गंदे पानी में से निकलने को मजबूर है। कई बार नगर पालिका एवं स्थानीय प्रशासन से शिकायत करने के बाद भी कोई भी परिणाम सामने नहीं आया है।