हाथरस: आगरा रोड नवीपुर के पास तीन दिन से बिजली न आने के कारण लोगों का फूटा आक्रोश, सड़क पर जाम लगाकर मुर्दाबाद के नारे लगाए
सदर कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड नवीपुर के पास आज दिन शुक्रवार को कॉलोनी वासियों का आक्रोश 3 दिन से बिजली न आने के कारण सड़क पर फूट गया। लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए हैं। लोगों का कहना है की तीन दिन से बिजली न आने के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।