🌼अग्निहोत्र प्रचारक सभा🌼
26,27,28 जनवरी 2027
माधवाश्रम बैरागढ़ भोपाल
मुझे अग्निहोत्र का व्यापक ज्ञान इसी केंद्र से प्राप्त हुआ।
केंद्र की संचालिका आदरणीया नलिनी दीदी और यहां से जुड़े अग्निहोत्र प्रचारकों से अग्निहोत्र का ज्ञान मिला।
मै आपको अपने TCBT प्रशिक्षण में अनेक बार अनेक तरह से बताते आया हूं कि अपने पंच महाभूत कृषि में ऊर्जा प्रस्फुटन का आधार अग्निहोत्र है।
अग्निहोत्र से जुड़ने के बाद ही मुझे इस प्रकृति के बनने की पूरी प्रक्रिया समझ आई है
और
मुझे प्रकृति निर्माण का ऊर्जा चक्र समझ आया
यथा
अग्निहोत्र से ही प्रकृति बनाने वाले पंच महाभूतों की पांचों तृण मात्राएं (पंच तत्व)
🌼रूप
🌼रंग
🌼गंध
🌼स्वर
🌼स्पर्श
प्रकट होते है।
ये प्रकृति को गढ़ने वाली ऊर्जाये है।
अग्निहोत्र से ही मूल ऊर्जा
🌼शिव और शक्ति🌼
(परम ज्योति और परम ऊर्जा)
ये प्रकृति का भौतिक निर्माण करने वाली शक्ति है। इन्हीं दोनों शक्तियों से हम तुम पेड़ पौधे चांद तारे ये सब बने है।
शिव की ज्योति और
शक्ति = ऊर्जा = दुर्गा की शक्ति से देव कण (व्हाईट पार्टिकल) और दानव कण (ब्लैक पार्टिकल) बने।
प्रकाश और ऊर्जा के संयोजन से ही पौधे ग्लूकोश और ऑक्सीजन बनाते है,इसी का उपयोग कर सब शाकाहारी मांसाहारी जीव जीते है।
🌼नर और नारायण🌼
(नर + अयन)
ये वे आवेश है जो भौतिक प्रकृति में प्राण का संचार करते है,इन्हें हम आत्मा परमात्मा कहते है।
जब तक शरीर में आत्मा रूपी आवेश होता है तब तक शरीर के हर अंग काम करते हैं, आंखों को अपने आप दिखाई देने लगता है, कानों को अपने आप सुनाई देने लगता है, हृदय अपने आप धड़कता है।
🌼ब्रह्म ऊर्जा🌼
आधुनिक विज्ञान इसे इलेक्ट्रॉन विद्युत कहता है,इसे जब न देखा जाए तो ये ऊर्जा है और देखे जाने की अवस्था में पार्टिकल है।
इसी ने परमाणु को बांधा,परमाणुओं के यौगिकों की संरचना बनाई और जड़ चेतन जीव खड़े किए,इस ऊर्जा ने जीवों की ढांचा खड़ा किया इसीलिए इस ऊर्जा को बांधने वाली ऊर्जा (ब्रह्म)कहा गया।
⭐पंच महाभूत
✨शिव ऊर्जा
🧬विष्णु ऊर्जा
⚡ब्रह्म ऊर्जा
ये सब अग्निहोत्र से निकलते है
इन्हीं ऊर्जाओं का जिन जिन TCBT किसानों ने व्यवस्थित रूप में इस्तेमाल किया उनके यहां फसलों में उपज की चमत्कारिक परिणाम आए है।
और अभी तक हमें 38 फसलों में अधिकतम उत्पादन प्राप्त हो चुका है
🔻
https://youtube.com/playlist?list=PLwaKgr7D-SrnKIS41gsSV3N2Kr4Vwl_pO&si=z0rEarIh0q-y48Xg
देखे इन फसलों को कितनी हरि कच्च और स्वस्थ है,ये सब अग्निहोत्र से निकली ऊर्जाओं का ही कमाल है।
मै चाहता हूं
TCBT के आप सब किसान भाई इस वर्ष अग्निहोत्र प्रचारक सभा की इस वार्षिक सभा में आए,सबके अनुभव सुने,
सब प्रचारकों को जाने,उनके त्याग तप को महसूस करें,उनके साथ मिलकर अग्निहोत्र के व्यापक प्रयोग सीखे।
मैने अग्निहोत्र से जैसा अनुभव पाया हैं जिसे मैने ऊपर लिखा भी है ऐसा ही बहुत सारा अनुभव वरिष्ठ प्रचारकों का भी है।
इन सब के अनुभव का लाभ आपकोमिलेगा
अस्तु
आप
25 जनवरी की रात तक माधव आश्रम बैरागढ़ भोपाल पहुंच जाए, भोपाल के तीन रेलवे स्टेशन है
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन आश्रम से 20किलोमीटर
भोपाल जंक्शन आश्रम से 14किलोमीटर
हिरदाराम रेलवे स्टेशन आश्रम से 3 किलोमीटर
किसी भी स्टेशन से उतर कर सिटी बस में बैठकर बैरागढ़ अन्तिम स्टॉप पर उतर जाएं यहां से सीहोर रोड पर 100मीटर पर माधव आश्रम भोपाल है।
3 दिन आश्रम में रहने भोजन की व्यवस्था है।
TCBT परिवार जैविक भोजन का प्रबंध कर रहा है।
जो भी बंधु इस प्रचारक सभा में आ रहा है वह अपना नाम और भोपाल पहुंचने का समय
राजनारायण भारद्वाज 9425143090
के नम्बर पर प्रेषित करे।
राजनारायण भारद्वाज जी कार्यक्रम का समन्वयन करेंगे।
प्रचारक सभा हर वर्ष 27,28 जनवरी को होती है मै आपको इस वर्ष एक दिन पहले बुला रहा हूं ताकि आपको आदरणीया संचालिका नलिनी जी का विशेष मार्ग दर्शन प्राप्त हो जाए।
🙏
ताराचंद बेलजी
प्रवर्तक
पंच महाभूत कृषि
(मूल प्राकृतिक खेती)
Jabalpur, Jabalpur | Nov 9, 2026