कोचस: कोचस नगर पंचायत के सशक्त स्थायी समिति के तीनों सदस्यों का चुनाव निर्विरोध संपन्न
Kochas, Rohtas | May 30, 2026 कोचस नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति के तीनों सदस्यों का चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया है। सासाराम के सद्भावना भवन में आयोजित चुनाव प्रक्रिया के दौरान तीनों निर्वाचित सदस्यों को प्रमाणपत्र प्रदान कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। 16 वार्डों वाले कोचस नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति के सदस्य पद के लिए केवल तीन पार्षदों ने ही नामांकन दाखिल किया था।....