हाटा: रामपुर बुजुर्ग में सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कोतवाली क्षेत्र के मुंडेरा उपाध्याय गाव निवासी योगेन्द्र प्रजापति पुत्र रामजी उम्र 26 वर्ष सोमवार सुबह बम्बई से कमाकर आए भाई को रिसीब करने के लिए अपने बाइक से हाटा जा रहा था कि रामपुर बुजुर्ग के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिसके बाद मौके पर ही युवक की मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।