नदबई: गुरुद्वारा नानक दरबार में सिखों के तीसरे गुरु, श्री गुरु अमरदास जी का प्रकाश पर्व मनाया गया
नदबई के पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा नानक दरबार में शुक्रवार को सिखों के तीसरे गुरु श्री गुरु अमरदास जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ मनाया गया। प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गुरु चरणों में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया।