कानपुर: चकेरी में पड़ोस में रहने वाले दरोगा पर युवक को साथियों संग बेरहमी से पीटने का आरोप
चकेरी में रहने वाली युवती ने पड़ोस में रहने वाले दरोगा पर साथियों संग उसके भाई को बेरहमी से पीटने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसके साथ भी अभद्रता और धक्का मुक्की की गई। मारपीट में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। थाना प्रभारी ने रविवार शाम 5 बजे बताया प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।