कानपुर: बजरिया में युवती की कलाई पकड़कर सरेराह की गई छेड़खानी, मुकदमा दर्ज
बजरिया क्षेत्र में एक दबंग पड़ोसी ने युवती के साथ सरेराह छेड़खानी की। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी पड़ोसी उसे जान से मारने की धमकी दी और कलाई पकड़कर अश्लील हरकत करने लगा। पीड़िता ने दबंग पड़ोसी के खिलाफ बजरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने रविवार रात 8:00 बजे बताया मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।