जैतपुर: फोन पर बुलाकर युवक पर ईंट से हमला, मारपीट और जान से मारने की धमकी
शहडोल के खैरहा थाना क्षेत्र में युवक को फोन कर बुलाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। छिरहटी निवासी ललन नापित पर आरोपी लवकेश मिश्रा ने ईंट से हमला कर दिया और लात-घूंसों से पीटा। मारपीट में युवक घायल हो गया। पीड़ित ने आरोपी पर 3500 रुपए गायब कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।वीडीओ मंगलवार सुबह 9 बजे सामने आया है।