रफीगंज: आंधी-तूफान बना काल: पाती में करकट मरम्मत के दौरान युवक की दर्दनाक मौत, जनाजे में उमड़ा जनसैलाब
औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड अंतर्गत चेव पंचायत के पाती गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। गांव निवासी 32 वर्षीय नौजवान मो. आकिब की आंधी-तूफान के दौरान टीना के करकट की मरम्मत करते समय अचानक सिर फट जाने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मुखिया प्रतिनिधि जैनुल अंसारी ने बताया।