पिंड्रा: शारदीय नवरात्र के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री के मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
शारदीय नवरात्र के नौवे दिन मां सिद्धिदात्री के पूजन का विधान है। काशी में मां सिद्धिदात्री के मंदिर में सुबह से ही भक्तों का जनसैलाब उमड़ा है। मान्यता के अनुसार भक्त मंदिर में मां का दर्शन कर नारियल की बलि चढ़ा रहे है। वही मंदिर में भक्तों को लंबी कतार लगी है।