निवाई: उपखंड क्षेत्र के गांव पलेई में श्री विष्णु सहकारी समिति पर खाद यूरिया के लिए किसानों की लगी भीड़
Niwai, Tonk | Sep 28, 2026 निवाई उपखंड क्षेत्र के गांव पलेई श्री विष्णु सहकारी समिति पर खाद यूरिया की सूचना पर आसपास के क्षेत्र से सैकड़ो की संख्या में किसान खाद यूरिया प्राप्त करने के लिए एकत्रित हो गए। सोमवार की सुबह करीब 9:00 तक सहकारी समिति पर कर्मचारियों की नहीं पहुंचने पर किसान आक्रोशित हो गए वहीं सूचना पर नायब तहसीलदार रामकेश मीणा निवाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची।