सेवा मेरा योगदान | बुजुर्गों के साथ अपनत्व के पल ❤️
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम में पुलगांव स्थित वृद्धाश्रम में फल वितरण कर वृद्धजनों से आत्मीय मुलाकात की गई। उनका कुशलक्षेम जाना और उनके साथ समय बिताकर सेवा एवं संवेदना का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र यादव, लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल, महापौर श्रीमती अलका बाघमार एवं वरिष्ठ नागरिक श्री सुरेंद्र कौशिक उपस्थित रहे।
बुजुर्गों का सम्मान, अपनत्व और सेवा—यही सच्चे मानवीय मूल्यों की पहचान है।
#सेवा_संकल्प_अभियान #सेवा_मेरा_योगदान #सेवा_की_कहानी #जनभागीदारी #वृद्धजन_सम्मान