सुमेरपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, बेटे पर बुजुर्ग माता-पिता को घर से निकालने का आरोप
हमीरपुर। जनपद के सुमेरपुर क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की मर्यादा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थाना क्षेत्र के सुमेरपुर स्थित वार्ड नंबर-17 निवासी 82 वर्षीय रामशंकर गुप्ता और उनकी 75 वर्षीय पत्नी जनक दुलारी गुप्ता ने अपने बेटे पर उन्हें घर से बेदखल करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित दंपति का कहना है कि उन्होंने वर्षों की मेहनत की कमाई से जमीन और मकान खरीदा था, जिसकी रजिस्ट्री भी उनके नाम पर है। आरोप है कि बेटे ने संपत्ति पर कब्जा कर लिया और उन्हें घर से बाहर रहने के लिए मजबूर कर दिया। इतना ही नहीं, बुजुर्ग दंपति को न्यायालय का नोटिस भेजकर डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया गया है।
मामले को लेकर बुजुर्ग दंपति ने प्रशासन और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि वृद्धावस्था में उन्हें सहारे की जरूरत है, लेक�