हरदोई: फुकहा गांव में तेज आंधी के बीच लगी आग से 25 से 26 घर जलकर खाक,कई मवेशी भी जिंदा जले,एएसपी बोले कोई जनहानि नहीं हुई
Hardoi, Hardoi | Jun 6, 2024 अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि टड़ियावां थाना क्षेत्र के फुकहा गांव में बीती रात तेज आंधी के चलते लगी भीषण आग से करीब 25 से 26 घर जलकर खाक हो गए।वहीं कई मवेशी भी जल गए और कोई जनहानि नही हुई है।आग से लाखों के नुकसान की आशंका भी है।