हरदोई: मेडिकल कालेज के डॉक्टर विवेक सिंह ने 12 वर्षीय बच्चे के गले में फंसा सिक्का निकाला,सात साल पूर्व फंस गया था गले में
Hardoi, Hardoi | Jun 6, 2024 हरदोई मेडिकल कॉलेज में नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विवेक सिंह ने 12 वर्ष के बच्चे के गले में फंसा सिक्के को बाहर निकाला है वह अब पूरी तरह से स्वस्थ है।दरअसल सात वर्ष पहले बघौली थाना क्षेत्र के मुरली पुरवा गांव के रहने वाले महेश के 12 साल के बेटे अंकुल ने एक रुपए का सिक्का गले में सटक लिया था। 7 साल बाद उसे तकलीफ हुई जिसके बाद परिजन डाक्टर के पास ले गए थे