तेंदूखेड़ा: तेंदूखेड़ा में राजस्व व खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई, होटल-रेस्टोरेंट से 19 घरेलू सिलेंडर ज़ब्त
तेंदूखेड़ा कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशों के तहत आज सोमवार की शाम 4 बजे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं खाद्य विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा तेंदूखेड़ा नगर में होटल रेस्टोरेंट, ढाबा आदि लगभग 40 प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण कार्यवाही की जिसमें 19 घरेलू सिलेंडर जप्त करते हुए 13 प्रकरण बनाए गए।