भिवानी: गंदगी मुक्त करने वाले कर्मचारियों को पड़े वेतन के लाले
सांसद व चेयरपर्सन प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन
भिवानी शहर को गंदगी मुक्त करने वाले कर्मचारी को इन दिनों रोजी रोटी के संकट का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि जिस कूड़ा उठान एजेंसी के तहत वे कार्य कर रहे हैं। वे एजेंसी संचालक उनका वेतन पिछले काफी लंबे अर्से से नहीं दे रहे। इससे उन्हें आर्थिक संगठन से गुजरना पड़ रहा है।