चूरू: भजनलाल सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर सूचना केंद्र में विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन, विधायक हरलाल सहारण रहे मौजूद
Churu, Churu | Dec 16, 2025 राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को चूरू के सूचना केंद्र में जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से तीन दिवसीय जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा एवं बसंत शर्मा ने संयुक्त रूप से प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।