नवाबगंज: बाराबंकी में किसान नेता ने प्राइवेट स्कूलों पर साधा निशाना, सिलेबस के नाम पर अभिभावकों पर बोझ लादने का आरोप
बाराबंकी में भा कि मजदूर यूनियन दशहरी के जिलाध्यक्ष निहाल अहमद सिद्दीकी ने गुरुवार को प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने दोपहर करीब 3 बजे यह बयान जारी किया।निहाल अहमद सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि प्राइवेट स्कूल सिलेबस के नाम पर अभिभावकों पर भारी आर्थिक बोझ डालते हैं। उन्होंने बताया कि पूरा सिलेबस केवल एक निश्चित दुकान पर ही उपलब्ध है।