भभुआ: सदर अस्पताल में घायल बुजुर्ग महिला को अज्ञात लोग छोड़कर फरार, मौके पर पहुंची पुलिस
Bhabua, Kaimur | Jan 7, 2026 सदर अस्पताल में घायल बुजुर्ग महिला को अज्ञात लोग छोड़कर फरार हो गए। लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उनका इलाज किया गया है। आज बुधवार की शाम 6:30 बजे अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मीयों ने बताया कि अज्ञात लोगों द्वारा महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जब उसका उपचार शुरू किया गया तो जो लोग लाए थे वहां से फरार हो गए। हालांकि महिला की पहचान नहीं हो पाई है।