जगदीशपुर: समीक्षा भवन में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की उच्च स्तरीय बैठक विशेष सचिव के नेतृत्व में आयोजित
गर्मी के मौसम में शहर और ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है इसी क्रम में समीक्षा भवन में लोग स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता विभाग के विशेष सचिव संजीव कुमार ने किया इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह भी मौजूद रहे