शाहपुरा: गांधीपुरी स्थित केशव प्रन्यास भवन में अखिल भारतीय साहित्य परिषद की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न हुई
गांधीपुरी स्थित केशव प्रन्यास भवन में अखिल भारतीय साहित्य परिषद की मासिक काव्य गोष्ठी मंगलवार रात करीब 9 बजे बाद से आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता तेजपाल उपाध्याय ने की जबकि मुख्य अतिथि साहित्यकार बाबूलाल चौहान रहे। इस माह का विषय क्रांतिवीर सावरकर और 1857 का स्वतंत्रता संग्राम रहा। कवियों ने देशभक्ति, क्रांति और राष्ट्रभावना से ओतप्रोत रचनाए प्रस्तुत की