कांके: रातु रोड स्थित आवास में रांची सांसद से जल और बिजली संकट को लेकर लोगों ने की मुलाकात
Kanke, Ranchi | Apr 27, 2026 रातु रोड स्थित आवास में सोमवार सुबह करीब दस बजे रांची सांसद संजय सेठ से जल संकट और बिजली संकट को लेकर लोगों ने मुलाकात की। इस मौके पर लोगों ने रांची सांसद संजय सेठ को अपने अपने मुहल्ले में जारी जल संकट और बिजली संकट से अवगत कराया। इस दौरान रांची सांसद संजय सेठ ने लोगों की समस्या को गंभीरता से सुना।