भगवानपुर: पुलिस की कार्रवाई: दो अलग-अलग मामलों में दो गिरफ्तार
भगवानपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर बुधवार को दोपहर करीब दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पहली गिरफ्तारी थाना कांड संख्या 103/26 मारपीट मामला में की गई। इस मामले के नामजद अभियुक्त चंदौर निवासी स्वर्गीय दुखा यादव के पुत्र शिवन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया।