सहारनपुर: दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, 5 लाख और बुलेट की मांग, पति पर अप्राकृतिक संबंध का आरोप, महिला ने 7 पर FIR दर्ज कराई
सहारनपुर के बेहट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के छह अन्य लोगों पर 5 लाख और बुलेट बाइक की मांग को लेकर मारपीट प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने पति पर जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने पति समेत 7 ससुराललियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।