मंझनपुर: कौशाम्बी में रात्रि चौपाल में सरकार ने ग्रामीणों तक पहुंचाया संदेश, आयुष्मान कार्ड बांटे गए
सरकार आपके द्वार अभियान के तहत विकास खंड मंझनपुर के ग्राम एदिलपुर के मजरा नसरुल्लापुर में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उन्हें केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।