एशिया की सबसे बड़ी ट्रक परिवहन सभा बीडीटीएस में लंबे समय तक सचिव के पद पर कार्यरत रहे स्वदेश ठाकुर 34 वर्षों की निष्कलंक सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति पर आयोजित भव्य सम्मान समारोह में सदस्यों की भारी भीड़ उमड़ी, जो उनके मिलनसार व्यवहार और कार्यशैली का परिणाम रही।