फतुहा: पचरुखिया थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म
Fatwah, Patna | Apr 26, 2026 पचरूखिया थाना क्षेत्र के एक गांव में पटना से शादी समारोह में अपने नानी घर आई किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने बघार में ले जाकर दुष्कर्म किया है। आरोपी युवक ने दुष्कर्म के बाद किशोरी को घर पहुंचा दिया है। किशोरी ने अपनी आपबीती परिजनों को बतायी है। परिजन पचरुखिया थाना में आरोपी पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी व सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।