नवाबगंज: बाराबंकी में सीईआईआर पोर्टल से मिली बड़ी कामयाबी, 15 लाख के 73 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे गए
सर्विलांस सेल व थाना स्तर की संयुक्त टीमों ने प्राप्त शिकायतों के आधार पर एक विशेष अभियान के तहत, CEIR पोर्टल का उपयोग करके तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग के माध्यम से गुमशुदा हुए 73 मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद किया। इन बरामद मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। रविवार करीब 12 बजे पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित किया गया।