बिहार: मौसम विभाग ने नालंदा में अगले 3 घंटे के अंदर तेज आंधी ,बज्रपात और बारिश को लेकर अलर्ट किया जारी
Bihar, Nalanda | Jun 22, 2026 नालंदा जिला में अगले 3 घंटे के अंदर 50 से 60 किलोमीटर की तेज रफ्तार से हवा के साथ बारिश और बज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। दोपहर 1 बजे से 4 बजे के बीच नालंदा जिले के बिहार शरीफ ,सिलाव ,नगरनौसा ,इस्लामपुर वेन सहित कई इलाके में तेज हवा और बारिश के साथ बज्रपात की चेतावनी दी है।