नवाबगंज: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा और बाइक को टक्कर मारी, पुलिस ने तीन घायलों को पहुंचाया अस्पताल
बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र के दारापुर में बुधवार सुबह एक सड़क दुर्घटना हो गई। न्यू रजिस्ट्री कार्यालय के सामने लखनऊ से अयोध्या जा रही एक तेज रफ्तार क्रेटा कार (UP 41 AZ 7710) ने पहले एक ई-रिक्शा और फिर एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे हुई