रातू: ओबीसी आरक्षण बहाली की मांग पर तेली समाज ने किया चक्का जाम
Ratu, Ranchi | Oct 6, 2026 रांची। झारखंड में सात जिलों में ओबीसी आरक्षण शून्य किए जाने और प्रस्तावित जनगणना में ओबीसी कॉलम हटाए जाने के विरोध में मंगलवार को पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति एवं झारखंड प्रदेश तेली समाज के आह्वान पर एक दिवसीय बंद और शांतिपूर्ण चक्का जाम किया गया। इस दौरान सैकड़ों समर्थकों ने पुंदाग साहू चौक से अरगोड़ा बाईपास चौक तक सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन किया।