जगाधरी: एसडीएम जसपाल जी ने अंतरराष्ट्रीय कपाल मोचन मेले का निरीक्षण किया, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से फीडबैक लिया
कपाल मोचन मेले के अंदर एसडीएम जसपाल गिल ने कार्तिक पूर्णिमा के स्नान से पहले मेले का निरीक्षण किया ।ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से इसका फीडबैक भी लिया ताकि अगर कहीं पर किसी तरह की कोई दिक्कत है उसे समय रहते ठीक किया जा सके। 4 नवंबर रात को 12:00 बजे कार्तिक पूर्णिमा का स्नान शुरू हो जाएगा।