जगाधरी: विदेश में नौकरी के नाम पर मोहाली की कंपनी संचालक ने साथियों संग ₹7.65 लाख ठगे, 4 पर केस दर्ज
सफीपुर के रहने वाले गौरव ने बताया पढ़ाई के बाद में विदेशी काम के लिए जाना चाहता था। जिसको लेकर मोहाली के कंपनी के संचालक से संपर्क किया जिसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उससे ₹7,65,000 की राशि ले ली और ना विदेश भेजा ना पैसे दे रहा है। शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों पर मामला दर्ज किया है।