कांडी: चोरांटी पहाड़ी के पास सड़क दुर्घटना में दो की मौत, दो गंभीर घायल
Kandi, Garhwa | Aug 27, 2026 कांडी-मझिआंव मुख्य पथ पर कांडी थाना क्षेत्र के चोरांटी पहाड़ी के समीप गुरुवार की शाम हुई भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में कांडी थाना क्षेत्र के लमारी गांव निवासी 40 वर्षीय राधेश्याम उरांव और कांडी थाना क्षेत्र के चटनियां गांव निवासी 30 वर्षीय रूपेश राम शामिल हैं।